पंजाब में अबतक इन नेताओ ने जीत हासिल की

 

अमृतसर : लोकसभा चुनावों के नतीजों में पंजाब की सभी सीटों की लगभग स्थिति साफ हो गई है। गुरदासपुर से बीजेपी के उम्मीदवार सन्नी देओल ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हरा दिया है। सन्नी करीब 80 हजार वोटों से जीते हैं। इसके अलावा अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औझला जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी को करीब 98 हजार वोट से हराया है। साथ ही पंजाब की सबसे हाट सीट बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल जीत गई है। उन्होंने राजा वड़िंग को करीब 20 हजार वोट से हरा दिया है। इतना ही नहीं फरीदकोट से कांग्रेस के मोहम्मद सदीक ने अकाली दल के गुलजार सिंह राणिके को करीब 83 हजार वोट से हरा दिया है। वहीं फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह ने अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को करीब 93 हजार वोट से हरा दिया है। इसके अलावा संगरूर से आप के मौजूदा सांसद भगवंत मान ने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को करीब 1 लाख वोट से हराया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।