जालंधर – पंजाब के जालंधर शहर से दुखद समाचार प्राप्त हुआ है जहां पर 3 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया है ऐसी घिनौनी हरकत करने के बाद पड़ोसी वहां से फरार हो गया है। वही आपको बता दें कि यह मामला जालंधर के सदर थाने के क्षेत्र में पड़ते गांव सरहाली का है जहां पर पीड़ित लड़की का पिता खेत मजदूरी करता है।फिलहाल पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 3 साल की लड़की जो कि घर के बाहर खेल रही थी जब थोड़ी देर बाद में रोती रोती घर आई तो देखा कि वह खून से लथपथ थी जिसे जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।