दुख निवारण सेवा सोसाइटी ने शुरू की मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

जालंधर (नितिन कौड़ा):दुख निवारण सेवा सोसाइटी गार्डन कॉलोनी की तरफ से मुफ्त एम्बुलेंस सेवा शुरू की गयी है। ये एम्बुलेंस जालंधर शहर के नगर निगम की हद में ज़रूरतमंद लोगों को मुफ्त सेवा प्रदान करेगी। सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एन.आर.आई डॉ. एस.पी.एस ओबरॉय ने दो एम्बुलेंस गाड़ियों को झंडी देकर लोगों की सहायता के लिया रवाना किया। इस एम्बुलेंस की सेवा प्राप्त करने के लिए ज़रूरस्तमंद लोग मोबाइल नंबर 9814864040 पर संपर्क कर सकते हैं। डॉ. ओबरॉय ने सोसाइटी के इस कार्य के लिए सोसाइटी के सदस्यों को शुभकामनाऐ देते हुए सेवा कार्यों के लिए उनका पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। सोसाइटी के प्रधान जगजीत सिंह गाबा ने बताया कि दुख निवारण सोसाइटी द्वारा शहर के विभिन्न मोहलो में स्थित गुरुद्वारा साहिब में करीब नौ डिस्पेंसरियाँ चलाई जा रही हैं। जहाँ शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर लोगो की मुफ्त जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयाँ दे रहे है। उन्होंने बताया की नौ जून को शहीद उधम सिंह नगर के नज़दीक स्थित न्यू स्वराज गंज के गुरुद्वारा साहिब में दसवीं डिस्पेंसरी की शुरुआत की जा रही है। इस मोके पर महापौर जगदीश राज राजा, सिटीजन अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन के.के. शर्मा, कंवलजीत सिंह जैपुरी, दलजीत सिंह गाबा, सुरजीत सिंह गाबा, गुरचरण सिंह गुरदासपुरी, अमरजीत सिंह गुरदासपुरी, ए जी आई  के महाप्रबंधक सुखदेव सिंह, अजीत सिंह सेठी, अमरजोत सिंह, बलजीत सिंह अहलूवालिया, मनदीप सिंह मिठू, दलजीत सिंह बिट्टू, पी एस जौली और मनप्रीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।