श्रीलंका में फिर लगा कर्फ्यू जाने पूरी खबर

काेलंबो 13 मई श्रीलंका में ईसाइयों और मुस्लिम समुदायों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद इसके हिंसक हो जाने पर पुलिस ने चिलॉ शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।
सोशल मीडिया में ईसाइयों के लिए खतरा बताये जाने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने रविवार को मस्जिदों और मुस्लिम दुकानदारों की दुकानों पर पत्थर फेंके।
इसके बाद पुलिस ने तनाव भरी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए चिलो पुलिस इलाके में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया जो सोमवार सुबह छह बजे तक लगा रहेगा। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुणाशेखर ने कहा कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार चार बजे कर्फ्यू हटा लिया जायेगा। श्रीलंका सेना ने हिंसा को काबू करने के लिए हवा में गोलियां चलाई थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।