St.Solidier में जी एन एम् छात्रों ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस…

जालंधरःसेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खाम्ब्रा में “विश्व रेडक्रॉस दिवस” मनाया गया।प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी के दिशा निर्देशोंपर छात्रों शरणप्रीत,ज्योति ,अमनप्रीत ,सुखदीप ,मलिका,निशा ,रेचल ,ऋतुराज ,सुमन,सोनिआ अनीता ,नैंसी ने रेड क्रॉस का निशान बनाया। श्रीमती नीरज सेठी ने बताया कि 8 मई को हर साल जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन की याद में रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। 1901 में वो शांति के लिए प्रथम नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति थे। वह “अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी” के संस्थापक थे जिन्होंने बहुत से लोगों की जान बचाई थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।