The Congress suffered huge setback, former MLA Shamsher Singh Dulu's wife former legislator Harbans Kaur gave ticket

जालंधरः जालंधर में मंगलवार का दिन कांग्रेस के लिए काफी निराशाजनक रहा जब कांग्रेस के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह दूलो की पत्नी पूर्व विधायक हरबंस कौर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मौके उनको पार्टी में शामिल करवाने के लिए सुनाम से आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा विशेष रूप से जलांधर पहुंचे। जालंधर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान हरबंस कौर दूलो ने कहा कि पार्टी छोड़ने का कारण टकसाली कांग्रेसियों को नजर अंदाज करना एवं उनके के कार्यों को अनदेखा करना है।

आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक हरबंस कौर को फतेगढ़ साहिब से टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं की मौजूदगी में फतेहगढ़ साहिब से आने वाले दिनों में अपना नामांकन पत्र दखिल करेंगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।