एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. ) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनवर्धक नेतृत्व अधीन रोजा-ए-रुखसत-2022 शीर्षक के तहत +2 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का शुभारंभ ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् सभागृह में उपस्थित सभी जनों ने डीएवी गान में प्रतिभागिता की। इस अवसर पर  मीनाक्षी स्याल, कोआर्डिनेटर स्कूल एवं  उर्वशी मिश्रा, डीन विद्यार्थी परिषद द्वारा संस्था की परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यातिथि स्वरूप प्राचार्या प्रो. डॉ.  अजय सरीन  को प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी ने अपने संबोधन में स्कूल कोआर्डिनेटर, निर्णायक मंडल, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और कहा कि कोविड की संकटकालीन स्थिति में यह चिंता का विषय था कि विद्यार्थियों का सम्पूर्ण विकास कैसे संभव हो पाएगा परंतु विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर यह महसूस हो रहा है कि यह संस्था अपने उद्देश्य की पूर्ति करने में पूरी तरह सफल हो सकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आत्मविश्वास कायम रखने एवं सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  मीनाक्षी स्याल ने प्राचार्या प्रो. डॉ.  अजय सरीन जी का तहे दिल से स्वागत किया और कहा कि प्राचार्या डॉ. अजय सरीन के योग्य नेतृत्व अधीन यह संस्था नित नई बुलंदियों को छू रही है। उन्होंने विद्याथियों को जीवन में हमेशा सफल रहने का शुभआशीष दिया। +1 की छात्राओं ने +2 की छात्राओं के सम्मान में उक्त लम्हों को यादगार बनाने के लिए नृत्य, गीत, गजल, गिद्दा, भंगड़ा इत्यादि के माध्यम से आनन्दमय कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। माडलिंग में भी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। +2 की छात्रा कु. आरजू धवन ने प्रांगण में व्यतीत किए गए अपने हसीन पलों को सभी के साथ सांझा करते हुए कहा कि इस संस्था से उसने बहुत कुछ ग्रहण किया जिसे शब्दों में बयां कर पाना असंभव है। निर्णायक की भूमिका नीटा मलिक, विभागाध्यक्षा राजनीति शास्त्र, डॉ. संतोष खन्ना, विभागाध्यक्षा संगीत विभाग और डॉ. पूजा मिन्हास, विभागाध्यक्षा नृत्य विभाग ने सफलतापूर्वक निभाई। कु. इरा भाटिया मिस फेयरवैल-2022, कु. दामिनी मिस फेयरवैल फस्र्ट रनरअप, कु. अरविंदर कौर मिस फेयरवैल सेकेंड रनर अप, मिस आटर्सी कु. आरजू धवन, मिस टैक फेयरी कु. अर्पिता एवं मिस बिज गल्र्स कु. आशना को अलंकृत किया गया।  उर्वशी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन कु. गौरी जिंदल व कु. रोनिका ने किया।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।