
एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का इंस्टॉलेशन समारोह

एच.एम.वी, कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला की देखरेख में एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए नई स्टूडेंट काउंसिल के औपचारिक गठन के उपलक्ष्य में इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित करके और उसके बाद डीएवी गान से की गई। स्टूडेंट काउंसिल की डीन डॉ. उर्वशी मिश्रा और स्कूल इंचार्ज श्रीमती उपमा गुप्ता ने प्लांटर भेंट कर प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला का स्वागत किया। इसके बाद, नए चुने गए स्टूडेंट लीडर्स ने अपने दायित्व की शपथ ग्रहण की और उन्हें औपचारिक रूप से बैज प्रदान किए गए। उन्होंने निष्ठा, सच्चाई और समान के आदर्शों को बनाए रखते हुए अपनी पूरी क्षमता से कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। +२ नॉन-मेडिकल की दिया वैद को हेड गर्ल का बैज प्रदान किया गया। +२ कॉमर्स की निकिता और +२ आर्ट्स की उमा को ज्वाइंट हेड गर्ल का पद सौंपा गया, जबकि +१ कॉमर्स की हरकिरत कौर, +१ आर्ट्स की अर्शिया और +१ मेडिकल की आनंदी को असिस्टेंट हेड गर्ल नियुक्त किया गया। स्टूडेंट काउंसिल का अहम हिस्सा बनने वाले क्लास रिप्रेजेंटेटिव्स और टास्क फोर्स के सदस्यों का भी औपचारिक रूप से गठन किया गया। टास्क फोर्स में तेरह छात्रों को शामिल किया गया और नौ छात्रों को क्लास रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया। नए शामिल हुए लीडर्स को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने उन्हें बधाई दी और ‘थ्री एच’ – हैड टू थिंक (सोचने के लिए दिमाग), हार्ट टू फील (महसूस करने के लिए दिल) और हैंड टू डू (काम करने के लिए हाथ) के माध्यम से सार्थक नेतृत्व का महत्व समझाया। उन्होंने उन्हें अच्छा उदाहरण बनकर नेतृत्व करने, जिमेदारी से अधिकार का उपयोग करने, अनुशासन और ईमानदारी बनाए रखने और मजबूत नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उन्हें एकेडमिक उत्कृष्टता बनाए रखने, खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भाग लेने, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, अपने साथियों की मदद करने और अपने शिक्षकों का समान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे हमेशा सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए अपने संकल्प को दिल से अपनाएं। स्टूडेंट काउंसिल की डीन डॉ. उर्वशी मिश्रा ने नए चुने गए लीडर्स को बधाई दी और उन्हें याद दिलाया कि नेतृत्व केवल एक पद या बैज नहीं है, बल्कि यह सेवा करने, ईमानदारी से नेतृत्व करने और स्कूल की बेहतरी के लिए सामूहिक रूप से काम करने की जिमेदारी है। उन्होंने उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करते समय निष्पक्ष, अनुशासित और ईमानदार बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह का समापन स्कूल इंचार्ज श्रीमती उपमा गुप्ता के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने प्रिंसिपल डा. एकता खोसला, डॉ. सीमा मरवाहा स्कूल एडवाइज़र, फैकल्टी सदस्यों, एच.एम.वी. स्टूडेंट काउंसिल और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसमें कॉलेजिएट स्कूल के फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।



