जलांधर 6 अगस्त (नितिन कौड़ा   ) :  भाजपा मानवाधिकार सेल की प्रदेश सह सयोजक आरती राजपूत लोकसभा में सांसद द्वारा की गई हरकत पर लताड़ लगाते हुए कहा कि जनाधार ने सुशील रिंकू को एम.पी बना कर जालंधर के विकास का सुनहरी मौका खो दिया है।उन्होंने कहा कि आप पार्टी के सांसद द्वारा संसद की गरिमा को चोट पहुँचाना जगजाहिर करता है कि इन लोगों में देशहित की भावना न के बराबर है।उन्होंने कहा कि जलांधर लोकसभा उपचुनाव के दौरान सुशील रिंकू ने जालंधर वासियों को सुनहरे सपने तो दिखा दिए पर सपने भी वही पूरा कर सकते हैं जिनको सपनों की कीमत पता हो।उन्होंने कहा कि आज जालंधर के जनमानस को पछतावा हो रहा है कि उन्होंने आप को वोट डाल कर बहुत बडी गलती कर दी है।उन्होंने कहा कि आज जलांधरबासी सोचने को मजबूर हो गए है कि अगर बीजेपी को वोट दिया होता तो आज जालंधर का ऐतिहासिक विकास होना था।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।