जालंधर:  आम आदमी पार्टी  की ओर से मशहूर वातावरण प्रेमी संत बलबीर सीचेवाल और पंजाबी कल्चर से जुड़े पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्यसभा भेजेगी। संत सीचेवाल ने पर्यावरण के लिए बहुत काम किया है तो दूसरी ओर साहनी ने कोरोनाकाल में पंजाब के गांवों में बड़ी मदद की।इसके साथ ही अफगानिस्तान से निर्वासित होकर आए सिखों के पुनर्वास के लिए भी उन्होंने काफी काम किया पंजाब में 24 से 31 मई तक राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव केलिए नामांकन होना है। 7 में से 92 विधायक होने की वजह सेदोनों सीटें आप के खाते में जानी तय हैं।संत बलबीर सीचेवाल ने 60 किमी काली बेई नदी को अकेले साफ कर दिया। इस नदी में 40 गांवों के लोग कूड़ा डालते थे। सीचेवाल ने 2 हजार कार्यकर्ताओं को लेकर इसे साफ किया।उन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें दुनिया के एन्वॉयरमेंट हीरो का भी किताब मिला।सीएम भगवंत मान संत अवतार सिंह की बरसी में सीचेवाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने संत बलबीर सिंह सीचेवाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाबा जी ने अपने समर्पण और प्रतिबद्धता से पर्यावरण को बचाने के लिए एक नई क्रांति का रास्ता दिखाया। संत सीचेवाल रहते समय तक हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।