पी सी एम एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर की एक एन.सी.सी. कैडेट ने जालंधर एन.सी.सी ग्रुप की ओर से २१ पंजाब बटालियन एन.सी.सी. द्वारा आयोजित डे1लामेशन (भाषण) प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करके संस्था को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का विषय से नो टू सिंगल युस प्लास्टिक था । कैडेट परिणीता ने २ पंजाब गर्ल्स बटालियन का प्रतिनिधत्व भी किया। इस प्रतियोगिता में जालंधर ग्रुप की छह बटालियनों के १४ कैडटों ने भाग लिया। कैडेट परिणीता को एक हज़ार रूपए के नकद पुरूस्कार से स मानित किया गया। जालंधर ग्रुप के कमांडिंग अफसर ब्रिगेडियर आदित्य मदान और २ पंजाब गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग अफसर नरिंदर टूर ने कैडेट परिणीता की इस उपल4िध की सराहना की। कॉलेज की प्रबंधक कमेटी एंव प्राचार्य डॉ. पूजा पराशर ने कैडेट परिणीता को उसकी सफलता के लिए मुबारकबाद दी एंव प्रोफ प्रिया महाजन (एन.सी.सी, मुखी) के एन.सी.सी. कैडेट्स को प्रशिक्षण देने के प्रयासों की सराहना की।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।