फगवाड़ा 16 मई (शिव कौड़ा) प्राचीन शिव मन्दिर बाबा गद्दिया फगवाड़ा में वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया गया। इसके अलावा वरुण देवता की नई मूर्ति की स्थापना मंत्रोच्चारण के साथ हुई। भोले बाबा जी के भण्डारे की सेवा अटूट बरताई गई। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने सभी को वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उनके अलावा रेनु बाला जी सत्या देवी मंदिर (देवाजी) एवं शिव सेना (बाल ठाकरे) के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल ने भगवान शिव का नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया तथा विश्व कल्याण एवं सभी के लिए सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महंत मनोज कुमार शर्मा, राजिन्द्र करवल, धीरज करवल, राकेश करवल, राहुल करवल, जिशान करवल, जिम्मी करवल, पंडित राजकुमार, शशि बाला, प्रिया, साक्षी, बलजीत कौर, रजनी, ललिता शर्मा, वीना राणा, विमला राणा, सीमा सोनी, पुष्पा शर्मा, सुमन भंडारी, कमल सैनी, कमलेश आदि उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।