लुधियाना: अब ट्रांसपोर्ट विभाग के एम-परिवहन पोर्टल पर डैशबोर्ड की ऑप्शन में जाकर वाहन-4 डैशबोर्ड के जरिए पैंडैंसी को देख सकते हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से अपने एम परिवाहन पोर्टल पर पैंडैंसी की आप्शन दी हुई है। इससे पता किया जा सकता है कि किन-किन कामों की पैंडैंसी आर.टी.ए. ऑफिस में पैंडिंग है।आर.सी. संबंधी काम जिनमें डीलर रजिस्ट्रेशन, परमिट, अदर ट्रांजैक्शन, ट्रेड सर्टीफिकेट, टैक्स आदि संबंधी कामों की 24 हजार से अधिक अप्रूवल का काम आर.टी.ए. ऑफिस में पैंडिंग है। जबकि न्यू आर.सी., अदर स्टेट व्हीकल, टैंपरेरी रजिस्ट्रेशन व्हीकल आदि कामों की 12 हजार के करीब अप्रूवलें पैंडिंग हैं। असल में आर.टी.ए. दफ्तर में आर.सी.-लाइसैंस की पेंडेंसी क्लियर ना होने के कारण लोग परेशान हो चुके हैं। लोग कई बार आर.सी. और लाइसैंस के कामों की अप्रूवल के लिए चक्कर काटने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हर बार आर.टी.ए. सैक्रेटरी दावा करती हैं कि पैंडेंसी क्लियर की जा चुकी है। इसके बावजूद लोग आर.सी. और लाइसैंस संबंधी कामों की अप्रूवल के लिए आर.टी.ए. के पास लाइनों में लगे रहते हैं।आर.टी.ए. सैक्रेटरी ने आर.सी. व लाइसैंस संबंधी कामों की अप्रूवल न करने को लेकर कई बार धरने दिए जा चुके हैं। हर बार आर.टी.ए. की ओर से अप्रूवल जीरो की दुहाई दी जाती रही है। तो सवाल यहीं खड़ा होता है कि अगर पैंडेंसी क्लियर है तो बार-बार धरना क्यों दिया जा रहा है और लोग अप्रूवलों के लिए 4 से 5 बार चक्कर क्यों लगा रहे हैं जिन भी ट्रांसपोर्टरों की ओर से धरना लगाया जाता है, अगले दिन उनका काम आर.टी.ए. द्वारा कर दिया जाता है। यानि जो भी धरना लगाएगा उसका काम किया जाएगा अन्यथा लोग चक्कर काटते रहें।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।