Sliderअन्य राज्य

चक्रवाती तूफान “दाना” का खतरा: 23-24 अक्टूबर को 4 राज्यों में अलर्ट जारी

केरल: दक्षिण भारत पर एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मानसून की विदाई के बाद, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में एक लो प्रेशर एरिया बनने के कारण चक्रवाती तूफान “दाना” सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान 23-24 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत के तटीय इलाकों से टकरा सकता है।IMD ने दक्षिण भारत के चार प्रमुख राज्यों—तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, और कर्नाटक—में अलर्ट जारी किया है। तूफानी हवाओं की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, साथ ही भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकारों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। स्कूल-कॉलेजों को बंद करने और वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button