जालंधर 16 मार्च ( नितिन कौड़ा): पंजाब मे आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के 3 साल पूरे होने पर वेस्ट विधानसभा समेत जालंधर शहरी की चारों विधानसभाओं मे भाजपा के 17 मंडल प्रधानों की अध्यक्षता मे 17 स्थानों पर पंजाब सरकार के राज मे बढ़ रही गुंडागर्दी,नशा तस्करी,फिरौती अपहरण कल्चर,हर सरकारी दफ्तर मे चल रहे चरम सीमा पर भ्रष्टाचार के चलते परेशान हो रहे व्यापारी,दुकानदार,किसान,जवान एवं महिलाओं को हो रहे असुविधाओं और महिलाओ को 1 हजार ना मिलने, कारोबारियो को 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली, किसानो को 23 फसलों पर एम.एस.पी, कच्चे सरकारी मुलाजिमों को पक्का करने, बेअदबी के दोषियों को सजा देने, रेत माफिया को समाप्त करने, सीवर मैनो को सफाई कीट देने जैसे दर्जनों आम आदमी पार्टी भगवंत मान के चुनावी वादे पूरे ना करने को मुख्य रूप से प्रदर्शनों का आधार बनाया।जिसमे भाजपा नेताओ ने आम आदमी पार्टी और भगवंत मान की पंजाब सरकार को झूठे वादे कर जनता से धोखा कर जनता की भावनाओ से खिलवाड़ करने वाली सरकार बताया।वही भाजपा नेताओ ने खुले मंचों पर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर तीखे हमले कर बोला पिछले 3 सालों मे पंजाब कि जनता पर करीब 2 लाख करोड़ का क़र्ज़ा बिना कोई विकास कार्य किये बढ़ गया है।इतना ही नही पंजाब के हर गली-मोहल्ले,शहर,पिंड मे दवाई राशन की सप्लाई मे तो कभी-कभी रुकावट देखी जा रही रही है पर नशा तस्करी,अवैध हथियारों की सप्लाई रुकने की बजाये होम डिलीवरी होना शुरू हो गई है।इसी वजह से हर तरफ हर रोज़ हर पिंड हर शहर में नौजवान नशों की ओवरडोज़ और व्यापारी,दुकानदार गोलीबारी गैंगवार,अपहरण फ़िरोतियो का शिकार होकर अपनी जाने गवा रहे है।जिसको रोकने मे पंजाब सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।इसी वजह से हर पंजाबी अपने परिवार को असुरक्षित समज डर के माहौल मे जीने को बेबस और मजबूर है। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान ने कहा हर फ्रंट पर फेल भगवंत मान और आपदा वाली पंजाब सरकार के कुशासन को खत्म केवल भाजपा की सुशासन वाली सरकार कर सकती है। वही पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बोला आप और कांग्रस के इंडिया गठबंधन के चलते पंजाब मे भगवंत मान सरकार और विपक्षी दल कांग्रस के निजीहितों वाले फिक्स मैच ने पंजाब की तरक्की को रोका और पछाड़ा हुआ है। पंजाब के पूर्व मंत्री और पूर्व पंजाब भाजपा प्रधान मनोरंजन कालिया बोले जालंधर समेत पंजाब मे कोई 5 नये हस्पताल,कॉलेज,स्कूल, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट खुले है तो मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी झूठी पंजाब सरकार बताये। इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान पूर्व विधायक के.डी भंडारी ने कहा आम आदमी पार्टी के नेता जनता को सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बजाये परिवारों सहित सरकारी सुविधाओं का आनंद ले रहे और लोग बेबस हो गये है।वही पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव करतारपुर और फिल्लौर विधासभा से पूर्व विधायक अविनाश चंद्र कलेर बोले दलितों की वोट लेकर 92 विधायकों की बनी आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने हर स्तर पर दलित समाजके नेताओ,विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को दबाने कुचलने का काम किया है। इस प्रदर्शन मे जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ बोले मौजूदा नाजुक स्थिति मे अब केवल पंजाब की जनता नहीं हर सरकारी कर्मचारी भी आपदा वाली पंजाब सरकार से दुखी हो गया है। वही वेस्ट विधासभा से पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत और मेयर वनीत धीर के इलाके मे अपने जोशीले अंदाज मे जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) बोले बेहद दुख की बात है की मंत्री मेयर की विधानसभा मे जनता जबरन वसूली,नशा तस्करी,गुंडागर्दी,हफ्ता वसूली के जुल्मों के सामने बेबस होकर चुप रहने को मजबूर है। वही भाजपा नेता अमित तनेजा बोले पंजाब मे नौजवानों को नौकरी नहीं नशा तस्करी कारोबार समेत बेकसूरो को झूठे मुकदमे भगवंत मान सरकार ने तोफे मे दिए। इसी कड़ी मे जालंधर भाजपा के महामंत्री राजेश कपूर बोले आने वाले विधासभा चुनावो मे अब भाजपा आप के दिल्ली और पंजाब वाले झूठे मॉडल पर अपने विकास,विश्वास और सुशासन के मॉडल से 2027 मे प्रचंड जीत प्राप्त कर सरकार बनायेगी। वही जालंधर भाजपा के पूर्व प्रधान रवि महेंद्रू बोले हर रोज मन्दिर,पुलिस थानों के बाहर हर रोज हो रहे बॉम्ब धमाको को रोकने मे आपदा सरकार लोगो, धार्मिक स्थानों समेत सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा करने मे पूरी तरह फेल हो गई है। इसी तरह अपने संबोधन मे पूर्व जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी बोले पंजाब सरकार की गलत कारगुजारी के चलते हर पंजाबी डर खौफ़ के माहौल मे जीने को मजबूर है। वही प्रसिद्ध व्यापारी नेता रविन्द्र धीर बोले हर रोज अलग- अलग नये-नये बहाने बनाकर पंजाब सरकार व्यापारी, दुकानदारों एवं कारोबारियों पर टैक्सेशन की आफत का कहर बरसा रही।पंजाब भाजपा के पूर्व स्पोक्समैन दीवान अमित अरोड़ा बोले चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को खत्म करने के लिए पंजाब मे अमन शांति तरक्की के लिए अब भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है। वही पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ बोले मौजूदा पंजाब सरकार की गलत नीतियों के चलते बिगड़ रहे माहौल के चलते अब सिर्फ पंजाब मे भाजपा सरकार बनने पर हर पंजाबी महफूज और बेखौफ होकर रह सकता है। वही भाजपा के पूर्व जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी बोले कि पंजाब मे फेल कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए भाजपा का योगी मॉडल पंजाब मे चाहिए। वही जालंधर कैंटोनमेंट के सिविल मेंबर पुनीत भारती शुक्ला बोले ड्रग माफिया गुंडाराज और गुण कल्चर के खात्मे के लिए भाजपा ही विकल्प और विशवास का रास्ता है। भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के पूर्व प्रधान किशनलाल शर्मा बोले मौजूदा
3 सालो मे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व मे चलने वाली आप पार्टी कि पंजाब सरकार ने तो पंजाब की महिलाओ को तो हर महीने 1हजार देने वाले चुनावी वादे के नही दिए परंतु भाजपा सरकार बनते ही दिल्ली की तर्ज पर महिलाओं को पंजाब मे 1 महीने मे उनके सभी अधिकार देगी। इन प्रदर्शनों पार्षद मंजीत सिंह टीटू, रिंपी प्रभाकर, प्रोफेसर कंवर सरताज, मंजीत कौर, रवि कुमार, शोभा मेनिया, रानी भगत, शिवम शर्मा, अजय बबल,कुलदीप कुमार दीपू,हंसराज ढल्ल,सचिन सरीन,रिंकू आबादपुरा,अश्वनी अटवाल,मनोज अग्रवाल,गौरव मेहता,राम लुभाया,जवाहर सूद मनशविन्दर चट्ठा,हरजीत चट्ठा,मंडल,मुनीश बल,किशन लाल शर्मा,राजन अंगुराल,तरसेम थापा,प्रदीप खुल्लर,अमित सिंह संधा,जस्सा फिरोजपुरिया,सुनील चोपड़ा,वरुण तनेजा,सुखबीर कौर चट्ठा,मंडल प्रधान आशीष सहगल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सन्नी शर्मा, अनुज शारदा, मुकूल कालिया, दिनेश खन्ना, अश्विनी दीवान, शुभम शर्मा, ब्रिज मोहन गुप्ता, आशु गुप्ता, हेमंत खन्ना, विजय चड्डा,सतीश कपूर, ए आर भंडारी, राजेश शर्मा, हनी जोशी, नरेन्द्र संजू, अशोक शर्मा, राघव रत्रा हरीश शर्मा, गोपाल कम्बोज, ज्योति सरीन, विवेक वर्मा,आरके मल्होत्रा,अनिल शर्मा ,दिनेश महेंद्रु, मनीष विज, गुरदयाल भट्टी, सूर्य मिश्रा, भूपेंद्र कुमार,, गुरदयाल भट्टी, सूर्य मिश्रा, भूपेंद्र कुमार, गुरप्रीत सिंह ,रामपाल, संदीप महाजन, रमेश चावला, अश्विनी धवन ,नरेंद्र तलवार, प्रवीण अग्रवाल, अमित भंडारी,जसपाल सिंह,अश्विनी कुमार,मनोज पराशर,नवनीत भारद्वाज,प्रदीप अवस्थी,रमनदीप पांडे,गगनदीप पांडे,मनजीत सिंह,हरप्रीत सिंह,कुलवंत शर्मा,अश्विनी भंडारी,भगवंत प्रभाकर, तरुण, गुरमीत, गुरदीप सिंह,विशाल रेरु,प्रेम कुमार,नीलम सोढ़ी,
हरविंद्र भट्टी(पंच), फिरोज मसीह, भूषण भट्टी, संतोख सिंह सोनू, जोगिंद्र सिंह पंच, लखविंद्र सिंह लखा पंच, लखा पौडे सपराये पंच, सनी भगत, काला जमशेर,अजय कादिया, गोरा चितयानी आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग प्रदर्शनों पर मौजूद थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।