Sliderदोआबापंजाब

Breaking: जालंधर में ग्रेनेड हमला, इस पाकिस्तानी डॉन ने ली जिम्मेदारी

जालंधर (नितिन कौड़ा): जालंधर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर में किसी के घर में ग्रेनेड फैंका गया है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है जिसके चलते  पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं यह भी सामने आया है कि इस उक्त डॉन की मदद जीशान अख्तर उर्फ जैसी पुरेवाल ने की थी।  वहीं बताया जा रहा है उक्त ग्रेनेड हमले में 5 युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। जिसके घर में ग्रेनेड फैंका गया है वह हिंदू विचारधारा वाला व्यक्ति है। वह एक यूट्यूबर है। फिलहाल इस ग्रेनेड हमले को लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।  सुबह 4 बजे ग्रेनेड फैंका गया है। वहीं खबर मिलते ही जालंधर ग्रामीण पुलिस के एस.एस.पी.  गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक ग्रेनेड बरामद किया है। ग्रेनेड की पिन बाहर थी। किसी कारणवश ग्रेनेड फटा नहीं, जिससे लोगों की जान बच गई। जारी की वीडियो में शहजाद भट्टी ने दावा किया है कि जालंधर में ग्रेनेड हमले को उसने अंजाम दिया है। यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह मेरे इस्लाम, मेरे काबा, मेरे पैगम्बरों को गाली दे रहा था। ये लोग सोच रहे थे कि वह उनकी इस हरकत को भूल गए हैं। अगर इस बार वह बच गया होगा तो वह दोबारा हमला करेंगे। पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने पुलिस को कहा है कि अगर वह चाहते हैं कि  माहौल खराब न हो तो वह उसकी गिरफ्तारी करें नहीं तो यह कार्रवाई ऐेसे ही जारी रहेगी। उसने कहा कि उसके पास सूबत भी है, वह देने के लिए तैयार हैं। अगर कोई धर्म के बारे में बोला तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे सजा मिलकर ही रहेगी। जिसने जो करना है कर लें।

Related Articles

Back to top button