
दिल्ली: भारत के अधिकतर राज्यों में फिलहाल सर्दी अपने चरम पर है। ठंड और कोहरे ने लोगों की दिहाड़ी बढ़ा दी है, वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज सोमवार, 29 दिसंबर को भी कोहरे की चादर देखने को मिली।मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 29 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है और 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी या बारिश होने की संभावना जताई गई है।