
दिल्ली: आज सुबह MCX में कीमती धातुओं के शुरुआती कारोबार में उथल-पुथल देखने को मिली।चांदी ने 2,085 रुपये प्रति किलो के भाव के साथ कारोबार शुरू किया, जो करीब 2,000 रुपये की गिरावट दर्शाता है।वहीं, सोना ने 38 रुपये की बढ़त के साथ 130,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेडिंग शुरू की।विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की गिरावट में वैश्विक मांग में कमी और डॉलर की मजबूती मुख्य कारण रही। बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को सतर्कता बरतते हुए ट्रेड करने की सलाह दी जा रही है।