Sliderअन्य राज्य

कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर

छत्तीसगढ़ : जशपुर जिले में रविवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में चार पुरुषों और 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव के पास तड़के उस समय हुई, जब कार सवार लोग मनोरा के पास एक मेले में ‘ऑर्केस्ट्रा शो’ देखने के बाद अपने पैतृक स्थान खटंगा लौट रहे थे। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने बताया, “कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।” घटना के बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी

Related Articles

Back to top button