Sliderराष्ट्रिय

ईरान में भूकंप के जोरदार झटके

दिल्ली: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और जारी सैन्य संघर्ष के बीच ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार शनिवार को ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी हिस्से में रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई और कई लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।बंदर अब्बास ईरान का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर है, इसलिए भूकंप के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और हालात की निगरानी तेज कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके पर नजर रखी जा रही है।ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच पिछले करीब आठ दिनों से जारी तनावपूर्ण हालात के बीच आए इन भूकंप के झटकों ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है। जानकारी के अनुसार बीते चार दिनों में यह दूसरी बार है जब ईरान में इस तरह के झटके महसूस किए गए हैं। युद्ध जैसे माहौल में आने वाले इन झटकों को लेकर कुछ विशेषज्ञों ने सवाल भी उठाए हैं।

Related Articles

Back to top button