Sliderदोआबापंजाब

अलायंस क्लब इंटरनेशनल जालंधर दृष्टि का शुभारंभ किया गया

जालंधर : अलायंस क्लब जालंधर दृष्टि जिला 126एन आज आगाज किया गया। नेत्र दान को अपना मुख्य लक्ष्य बनाने के उद्देश्य से
अलायंस क्लब जालंधर दृष्टि का विजन 2026 इनॉग्रेशन कम इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया यह वर्ष 2026 -27 का प्रथम क्लब है जो कि स्पॉन्सर कर डिस्ट्रिक्ट की झोली में डाला गया यह क्लब चार्टर गवर्नर एली जीएस जज ने स्पॉन्सर किया इस क्लब के चार्टर प्रधान नवीन संगर , सचिव नीरज बब्बर , खजांची अमित चावला एवं सह कैशियर जसविंदर सिंह, प्रेस सचिव अमनदीप सिंह मोगा को नियुक्त किया गया इसके साथ ही क्लब के तीन मुख्य डायरेक्टर बनाए गए जिसमें मनमोहन विज , पवन सचदेवा तथा समीर वर्मा को इनको जिम्मेदारी दी गई इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार और अरुण सोनी को बनाया गया राजेश शर्मा को मीडिया इंचार्ज भारत भूषण एडवोकेट को लीगल सेल का इंचार्ज बनाया गया।
इस फंक्शन में मुख्य अतिथि एन के महेंद्रू डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, इनॉगरेशन ऑफिसर संदीप कुमार, इंस्टालिंग ऑफिसर जी एस जज चार्टर गवर्नर, गेस्ट ऑफ ओनर सुभाष चंद्र वाइस गवर्नर द्वितीय, मंच संचालन कुलविंदर फुल ने बख़ूबी किया । चीफ एडवाइज़र जी डी कुंद्रा, डी सी एस संजीव गंभीर, पी के गर्ग , मलकीत सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे भी उपस्थित थे। एली जी एस जज मैं ने सभी टीम मेंबर्स को इंस्टॉल किया और संदीप कुमार ने सभी मेंबर्स को इंडक्ट किया। ऐली महेंद्रू ने आई डोनेशन को सिग्नेचर प्रोजेक्ट बताते हुए सभी को इस पर कार्य करने को कहा।इस में लगभग 30नए चार्टर मेंबर की नियुक्ति की गई।

Related Articles

Back to top button