Sliderपंजाब

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने किया तीसरा पौधारोपण*

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पर्यावरण संरक्षण के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में गुलाब वाटिका गुलाब देवी रोड में 30पौधे लगाकर तीसरा पौधारोपण किया।इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर दविंदर शर्मा थे,उन्होंने सभी का स्वागत किया।उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ने कहा वर्तमान समय में विश्व स्तर के प्रदूषित वातावरण को स्वच्छ रखने का एकमात्र सबसे श्रेष्ठ तरीका पौधारोपण है।यही वजह है कि हमारा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में फलदार और छायादार वृक्ष के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का उपाय कर रहा है जो कि बहुत ही सराहनीय कदम है।सचिव अशोक बजाज ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया।इस अवसर पर उप गवर्नर प्रथम एन के महेन्द्रू ,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,दया कृष्ण छाबड़ा,सचिव अशोक बजाज,कोषाध्यक्ष संजय भल्ला,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी,वाईस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा,दविंदर शर्मा,डी सी एस पब्लिकेशन राकेश चावला व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button