पंजाबशिक्षा और संस्कृति

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा में फल,स्वीट्स एंव राशन सामग्री भेंट की*

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए फूड फार हंगर प्रोग्राम के तहत सीनियर वाईस प्रधान विनोद कुमार कौल व उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में फल,स्वीट्स भेंट किए एंव दोपहर का भोजन करवाया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली सी आर जलोटा ने अपनी पौत्री लावनया जलोटा के जन्मदिन की खुशी में सहयोग किया।महेंद्रू साहब ने कहा कि ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट के आह्वान पर हम फूड फार हंगर के प्रोजेक्ट लगातार कर रहें हैं, मजबूर, लाचार व जरूरतमंद लोगों के बीच जन्मदिन मनाना काबिले तारीफ है। हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए और समर्पण क्लब प्रधान गर्ग साहब की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। सैकट्री अशोक बजाज ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया। इस मौके पर सचिव अशोक बजाज, पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, ऐली ऐम ऐल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा,
ऐ के बहल,जयदेव मल्होत्रा,आर के सेठ, सीआर जलोटा, आशा रानी जलोटा, नीतू जलोटा, लावनया जलोटा,राघव जलोटा,
रमेश बजाज, नरेंद्र शर्मा, रमेश सहगल,अशोक मेहता, पृथि शर्मा एंव अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button