Sliderअन्य राज्य

अस्पताल में हुई बड़ी लापरवाही… सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छूट गई ये चीज, चार महीने बाद सीटी स्कैन में खुला राज

महाराष्ट्र : लातूर जिले के सरकारी अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला के सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान ब्लड क्लीन करने वाला कपड़ा उसके पेट में ही रह गया। यह मामला तब उजागर हुआ जब महिला को पेट दर्द की शिकायत हुई और उसने चार महीने बाद सीटी स्कैन कराया।

कपड़ा महिला के पेट में ही छूट गया
औसा शहर के सरकारी अस्पताल में यह घटना 13 अप्रैल 2024 को हुई थी। महिला ने प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद सिजेरियन ऑपरेशन करवाया था। ऑपरेशन के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और नर्स की टीम ने ब्लड क्लीन करने के लिए एक कपड़ा इस्तेमाल किया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद यह कपड़ा महिला के पेट में ही छूट गया, जिसके बारे में किसी को पता नहीं चला।

Related Articles

Back to top button