Sliderराष्ट्रिय

संजीव बालियान के खिलाफ पर्चे बांटने पर सोम की फजीहत, मिला 10 करोड़ मानहानि का नोटिस

som s embarrassment for distributing pamphlets against sanjeev

मुजफ्फरनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा नेता संगीत सोम का विवाद बढ़ता जा रहा है। संजीव बालियान द्वारा संगीत सोम को शिखंडी बताए जाने के बाद उनके द्वारा संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये गए। इस बीच संजीव बालियान ने अपनी ही पार्टी के नेता संगीत सोम को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजकर लीगल कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि संगीत सोम की प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को प्रेस नोट बांटे गए, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने, आस्ट्रेलिया में जमीन खरीदने, हरियाणा में हुए पूर्व विधायक नफे सिंह हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने समेत 20 संगीन आरोप लगाए हैं। संगीत सोम के लेटर पैड से प्रेस नोट बांटे गए। संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन यहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया। जिसके बाद मंत्री के मित्र संजीव खरदू ने संगीत सोम को मानहानि का नोटिस भेजा है।

Related Articles

Back to top button