Sliderपंजाब

स्कूल के जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया

लुधियाना: लुधियाना के दुगरी फेज-1 स्थित निजी स्कूल में बुधवार सुबह जनरेटर रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्कूल प्रबंधन ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और एहतियात के तौर पर स्कूल की छुट्टी कर सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया। समय पर उठाए गए कदमों के कारण बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे स्कूल परिसर में स्थित जनरेटर रूम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते वहां आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे स्टाफ और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने बिना देर किए सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। साथ ही तुरंत खुद भी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

Related Articles

Back to top button