Sliderपंजाब

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए आई नई मुसीबत

अमृतसर:अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में यहां आने वाले कई यात्रियों ने शिकायत की है कि एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर बड़ी संख्या में कबूतर घूमते नजर आते हैं। यात्रियों का कहना है कि कभी ये कबूतर सिर के ऊपर उड़ते हैं, तो कभी कपड़ों पर गंदगी गिरा देते हैं, जिससे बैठना भी मुश्किल हो जाता है।अमृतसर एयरपोर्ट पंजाब का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां हर दिन देश-विदेश से हजारों यात्री पहुंचते हैं। पर्यटन और प्रवासी पंजाबी समुदाय के लिए यह एक प्रमुख गेटवे है। इंटरनेशनल यात्री और विदेशों से आने वाले पंजाबी इस एयरपोर्ट पर लैंड होते हैं और फ्लाइट पकड़ते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट परिसर में पक्षियों की मौजूदगी न केवल यात्रियों की असुविधा बढ़ा रही है बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है।लुधियाना के उद्योगपति ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि देर रात के समय भी टर्मिनल के अंदर दर्जनों कबूतर उड़ते नजर आए। एयरपोर्ट जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह पर पक्षियों का इस तरह प्रवेश होना बेहद चिंताजनक है और यह सफाई व रखरखाव की स्थिति पर सवाल उठाता है। वहीं हवाई सुरक्षा पर खतरा पैदा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button