इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने हाल ही में CS Soft Solutions Pvt. Ltd., मोहाली का औद्योगिक दौरा (Industrial Visit) किया। इस दौरा का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ी नवीन तकनीकों और कार्यप्रणाली की जानकारी देना था।
कंपनी में विद्यार्थियों के लिए चार अलग-अलग सत्र (Sessions) आयोजित किए गए।

पहले सत्र में HR Manager Mr. Anshuman ने विद्यार्थियों को कंपनी की प्रोफाइल और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दूसरे सत्र में Project Manager Mr. Divesh ने Cloud Computing और Cyber Security के क्षेत्र में तकनीकी पहलुओं (Technical Aspects) पर चर्चा की और विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में करियर के अवसरों के बारे में बताया।
तीसरे सत्र मेंSenior Business Development Manager Mr. Rohit Soni ने आईटी सेक्टर के तकनीकी पहलुओं तथा इंडस्ट्री की वर्तमान आवश्यकताओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को MERN Stack Full Stack Development और Cyber Security से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए काफी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
चौथे सत्र में CEO, Mr. Chhotu Sharma CS Soft Solutions Pvt. Ltd. ने विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया और उन्हें नई तकनीकों को सीखने के लिए प्रेरित किया।
इस औद्योगिक दौरा में कंप्यूटर साइंस विभाग की सहायक प्राध्यापक (Assistant Professors) Ms. Manisha Jassal, Ms. Mandeep Kaur और Ms. Alka Devi विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं और उन्होंने इस दौरा का सफलतापूर्वक समन्वय किया।
ऐसे औद्योगिक दौरा विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में आईटी इंडस्ट्री की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो पाते हैं।