Sliderअन्य राज्य

यूपी में हजारों ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध धंधे का पर्दाफाश

उतर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा खोल दिया है। सीएम के सख्त आदेश के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। 12 मार्च से शुरू हुए इस महा-अभियान के तहत अब तक हजारों ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध धंधे का पर्दाफाश किया गया है।खाद्य एवं रसद विभाग की टीमों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अब तक 4,816 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 70 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 10 लोग सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। 67 लोगों पर कानूनी अभियोजन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जनता को गैस के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सरकार ने तकनीक और निगरानी का सहारा लिया है। लखनऊ स्थित खाद्य आयुक्त कार्यालय में 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम एक्टिव है। हर जिले में भी शिकायत केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के 4,108 गैस वितरकों की हर डिलीवरी पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि बुकिंग के बाद सिलेंडर सही हाथ में पहुंचे।

Related Articles

Back to top button