Sliderराष्ट्रिय

CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर मंडराया ड्रोन

दिल्ली: भिंड जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा-व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है जब उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरने वाला था, तभी हेलीपैड के ऊपर एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया इस वजह से पायलट ने वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल हेलीकॉप्टर को टेकऑफ करने से इनकार कर दिया इस घटना से पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को संभाला सीएम सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों को लगभग 10 मिनट का इंतजार करना पड़ा और फिर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी सीएम डॉ मोहन यादव भिंड जिल के दंदरौआ हनुमान मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया सके बाद वह ग्वालियर जाने वाले थे, जिसके लिए वह हेलीपैड पहुंचे दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश शुक्ला और जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया भी थे सभी हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे इसी दौरान हेलीपैड के ऊपर ड्रोन उड़ता दिखाई दिया, जिसे देखते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पायलट ने सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर उड़ाने से मना कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं

Related Articles

Back to top button