Sliderअन्य राज्य

रिटायर्ड अधिकारी हुआ साइबर ठगों का शिकार

पानीपत :पानीपत में रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगों का शिकार हो गया, जिन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। साइबर ठगों ने ट्रांजेक्शन मिलान करने के बहाने 42.70 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता समालखा निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि वह नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड से अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और बेटा गुरुग्राम में जॉब करता है। वह घर में अकेले रहते हैं। 16 अक्टूबर को उनके फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने कहा कि हमने नरेश नाम का एक आरोपी पकड़ा है, जिसने आपका बैंक खाता 5 लाख रुपए में खरीदा है। इस खाते से दो करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया है। आरोपी ने आपको 10 प्रतिशत कमीशन के 10 लाख रुपए दिए हैं

Related Articles

Back to top button