Sliderपंजाब

एक्शन मोड में CM मान

पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वीरवार शाम को किला मुबारक में बने एतिहासिक होटल रनबास में रात काटने के लिए पहुंचे। कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री ने इस रनबास होटल का उद्घाटन किया था। रनबास को वी.वी.आई. पी. लोगों के होटल के तौर पर जाना जाता है।पंजाब के मुख्यमंत्री मान की पटियाला आमद को देखते समूचे अधिकारी पूरी तरह चौकन्ने हुए पड़े हैं। सी.एम. भगवंत सिंह मान ने हाल ही में तहसीलदारों की बदलियां और अन्य कई छापेमारियां करके लोगों के हक में जो बैटिंग की है, के कारण अंदर खाते अधिकारियों ने सभी विभागों के कर्मचारियों को हिदायतें की हैं कि वह समय सिर अपनी अपनी सीटों पर उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री की बैटिंग के साथ अब बाल सीधे ही बाऊंडरी से बाहर जा रही है, जिस कारण अधिकारियों में घबराहट है परन्तु सी.एम. की इस कार्यशैली से लोग बेहद खुश हैं।

Related Articles

Back to top button