पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. की स्विमिंग टीम ने जीता गोल्ड मैडल

हंसराज महिला महाविद्यालय की स्विमिंग टीम ने जीएनडीयू द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता स्पोर्टस कॉलेज जालन्धर में आयोजित की गई थी। प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन ने टीम सदस्यों व कोच श्री उमेश शर्मा को बधाई दी। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य डॉ. नवनीत ढड्डा, श्रीमती रमनदीप कौर व सुश्री प्रगति भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button