Sliderअंतराष्ट्रीय

अमेरिका ने नागरिकों से ये देश तुरंत छोडने को कहा

अमेरिका : ईरान के लिए एक नई ट्रैवल वॉर्निंग जारी की है। इसमें अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे “किसी भी कारण से” ईरान की यात्रा न करें और जो लोग पहले से वहां मौजूद हैं, वे तुरंत देश छोड़ दें। यह चेतावनी वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और हालात के और बिगड़ने की आशंका के बीच दी गई है। ईरान में अमेरिकी वर्चुअल एम्बेसी ने एक सिक्योरिटी अलर्ट में कहा कि इलाके में सुरक्षा हालात जटिल बने हुए हैं। साथ ही, उड़ानों के रद्द होने, एयरस्पेस बंद होने और यात्रा में अन्य रुकावटों की संभावना के बारे में भी चेतावनी दी गई अलर्ट में कहा गया किसी भी कारण से ईरान की यात्रा न करें। अमेरिकी नागरिकों को अभी ईरान छोड़ देना चाहिए।” अमेरिकी मिशन ने इलाके में मौजूद अमेरिकियों से ज़्यादा सतर्क रहने और एयरपोर्ट, एयरलाइन और बॉर्डर क्रॉसिंग से जुड़ी गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील की। इसमें यह भी चेतावनी दी गई कि ईरान की ज़मीनी सीमाओं पर प्रक्रियाएं बिना ज़्यादा सूचना के बदल सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे उन देशों की एंट्री से जुड़ी ज़रूरतों की जांच कर लें, जहां वे जाना चाहते हैं। यह अलर्ट अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के बीच जारी किया गया है। वॉशिंगटन, तेहरान पर सैन्य और समुद्री दबाव बनाए हुए है, जबकि ईरानी अधिकारी इलाके में अमेरिकी हितों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button