Sliderअन्य राज्य

ओम प्रकाश सिंह बने हरियाणा के नए DGP

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहां की सरकार राज्य के नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद की गई है, जिनका नाम एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत मामले से जुड़ा हुआ है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय शत्रुजीत सिंह कपूर (आईपीएस, 1990) की अवकाश अवधि के दौरान विभागीय कार्यों में किसी तरह की रुकावट को रोकने के लिए लिया गया है।

Related Articles

Back to top button