SliderUncategorizedपंजाब

आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग कपूरथला की आज कपूरथला में होगी जिला स्तरीय अहम बैठक : बोबी चम

फगवाड़ा 17 फरवरी (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग जिला कपूरथला की जिला स्तरीय अहम बैठक आज बुधवार को सदर बाजार कपूरथला में होगी। जिसमें संबंधित विभागों सहित पुलिस व प्रशासन से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर गहन चर्चा की जायेगी। विस्तृत जानकारी देते हुए विंग के फगवाड़ा कोआर्डिनेटर बोबी (सुशील) चम ने बताया कि बैठक के दौरान जहां व्यापारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से वन टाइम सेटलमेंट (ओ.टी.एस.) स्कीम के अन्तर्गत भुगतान की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ाने बारे बताया जायेगा। वहीं जी.एस.टी. तथा एक्साईज विभाग और पुलिस एवं प्रशासन से संबंधित दरपेश समस्याओं के उचित समाधान बारे भी विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह बैठक जिला इंचार्ज टे्रड विंग कपूरथला कंवर इकबाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। जिसमें फगवाड़ा और कपूरथला के अलावा भुलत्थ एवं सुल्तानपुर लोधी विधानसभा हलकों के ट्रेड विंग पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे। साथ ही जी.एस.टी. और एक्साईज विभाग के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधीश कपूरथला अमित कुमार पंचाल और एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा के साथ भी इस संबंध में भेंट कर आग्रह किया गया है कि पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति को इस अहम बैठक में विश्वसनीय बनाया जाये।

Related Articles

Back to top button