Sliderपंजाब

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए CM भगवंत मान

जालंधर: सरबंसदानी साहिब श्री गरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुल्य शहादत की याद में सालाना शहादत की याद में शहीद जोड़ मेला आज दूसरे दिन जारी है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में विरासत को संरक्षित रखने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर विधायक लखबीर सिंह राय और जिला योजना समिति के चेयरमैन अजे लिबड़ा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला आम आदमी पार्टी इकाई की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने के लिए किसी नोटिफिकेशन की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पहले ही पवित्र है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप की चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आज चर्चा का विषय नहीं है और यह विवाद का मामला है। ‘

Related Articles

Back to top button