Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रंगपुरी इलाके में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. पुलिस को आशंका है कि पिता ने बेटियों की हत्या कर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.पिता और 4 बेटियों का शव घर में मिला है. पुलिस को आशंका की पिता ने सल्फ़ाज़ की गोलियां खाकर आत्महत्या की है. चार बेटियों में एक बेटी को आंख से दिखता नहीं था. एक को चलने में दिक्कत थी. इनके पास से सल्फ़ाज़ के पाउच मिले हैं.सभी बेटियों के शव पहले कमरे के डबल बेड पर पड़े थे और पिता का शव दूसरे कमरे में मिला है. पांचों के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था. साथ ही सभी बेटियों के पेट और गले मे लाल धागा बंधा था.

Related Articles

Back to top button