
अमृतसर: पंजाब में एक बार फिर किसान आंदोलन तेज होने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संघर्ष कमेटी पंजाब ने सभी किसानों और मजदूरों से 10 अप्रैल को बड़े स्तर पर एकजुट होने की अपील की है।जानकारी के अनुसार, संगठन की ओर से नजदीकी निजरपुरा/मानावाला क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। किसानों से कहा गया है कि वे सुबह 11 बजे टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरने में शामिल हों और टोल को फ्री करवाने के आंदोलन का हिस्सा बनें।यह आंदोलन कई अहम मुद्दों को लेकर किया जा रहा है, जिनमें केंद्र सरकार की नीतियों और विदेशी समझौतों का विरोध, 2025 के बिजली एक्ट के खिलाफ आवाज उठाना, किसानों की लंबित मांगों को पूरा करवाना और बॉर्डर इलाकों में ट्रालियों की बढ़ रही चोरी जैसे मुद्दे शामिल हैं। किसान नेताओं ने कहा है कि यह संघर्ष किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है और सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।