Sliderराष्ट्रिय

महंगा हुआ सोना, देखें प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमत

दिल्ली: मीडिल-ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच एक राहत भरी खबर आई है। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर यानी युद्ध विराम पर सहमति बन गई है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत जहाजों के लिए खोलने की सख्त शर्त रखी है। इस खबर के आते ही वैश्विक बाजार में हलचल मच गई है। एक तरफ जहां कच्चा तेल तेजी से नीचे गिरा है, वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है।बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को बाजार खुलते ही MCX पर 24 कैरेट सोने के दाम में 3,212 रुपये की बड़ी बढ़त देखी गई। इसके साथ ही भाव 1,53,501 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है और यह $4842 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।हालांकि, अलग-अलग संस्थाओं के आंकड़ों में थोड़ा अंतर दिख रहा है। जहां दिल्ली के सर्राफा बाजार में टैक्स समेत भाव 1,53,200 रुपये के करीब है, वहीं आईबीजेए के मुताबिक सुबह के समय 24 कैरेट सोने का रेट 1,47,786 रुपये दर्ज किया गया।विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की ईरान को दी गई कड़ी चेतावनी और उसके बाद हुए अचानक युद्ध विराम ने निवेशकों को उलझन में डाल दिया है। ट्रंप ने पहले ईरान को ‘पूरी सभ्यता खत्म’ करने की धमकी दी थी, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था। अब सीजफायर की खबर से शेयर बाजार में तो जबरदस्त तेजी आई है, लेकिन भू-राजनीतिक अस्थिरता के डर से लोग अभी भी सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button