पंजाबशिक्षा और संस्कृति

केएमवी छात्राओं ने हैंड्स-ऑन वर्कशॉप के दौरान जीएसटी में हासिल की विशेषज्ञता

कन्या महाविद्यालय (स्वायत्त) अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, पी.जी. वाणिज्य एवं व्यापार प्रशासन विभाग द्वारा “वस्तु एवं सेवा कर” (जीएसटी) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के विशेषज्ञ वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री मृदुल मोगला और सॉफ्टवेयर डेवलपर श्री तेजस खन्ना थे। सीए मृदुल मोगला ने छात्राओं को जीएसटी के प्रकार, अंतर-राज्यीय और लेन-देन, सप्लाई, शून्य-रेटेड सप्लाई, छूट प्राप्त सप्लाई और क्षतिपूर्ति उपकर आदि विषयों की जानकारी उपयुक्त उदाहरणों के माध्यम से दी। इसके बाद, श्री तेजस खन्ना ने जीएसटी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन विस्तारपूर्वक किया। कार्यशाला के अंत में दोनों विशेषज्ञों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने वाणिज्य एवं व्यापार प्रशासन विभाग द्वारा वाणिज्यिक क्षेत्र में नवीनतम बदलावों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने विभागाध्यक्षा डॉ. नीरज मैनी के सफल आयोजन के लिए उनके प्रयासों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button