Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मोहंड रेंज के पास एक भीषण सड़क हादसा

दिल्ली:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मोहंड रेंज के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक के बाद एक कुल 7 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक्सप्रेस-वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले औपचारिक उद्घाटन की तैयारियों में जुटा था।चश्मदीदों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां अपनी पूरी गति में थीं, तभी अचानक एक वाहन अनियंत्रित हुआ और पीछे से आ रही पांच कारें एक-दूसरे से टकराती चली गईं। दहशत तब और बढ़ गई जब इन कारों के पीछे आ रहा एलपीजी सिलेंडरों से भरा एक ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और उसने खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो कारें पूरी तरह पिचक गईं और कुछ वाहन एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए।

Related Articles

Back to top button