
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस. आर. लधर ने देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के संदर्भ में पंजाब की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र की स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। वहां के विधायक पिछले लगभग छह महीनों से जेल में बंद हैं, लेकिन इसके बावजूद पंजाब विधानसभा के स्पीकर द्वारा अब तक उन्हें अयोग्य घोषित करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
एस. आर. लधर ने कहा कि यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विरुद्ध है। एक ओर देश के विभिन्न राज्यों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव और उपचुनाव कराए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब के खडूर साहिब क्षेत्र की जनता अपने विधायक के बिना है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र की विडंबना यह है कि यहां के सासंद भी लंबे समय से जेल में हैं, जिसके कारण खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र दोनों ही प्रभावी प्रतिनिधित्व से वंचित हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सविधानिक पोस्टों पर बैठे भ्रष्ट नेताओं की पीठ थपथपाई है। कई मंत्री और कई एम एल ए साहिबान के किस्से जनतक हो चुके हैं पर सरकार ने उन के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नही की। विजय सिंगला , सरारी, कटारूचक , गजानमाजरा ,
अमित रटन जैसे अनेकों ऐसे एमएलए साहिबान हैं जो जनता की लुट खसूट कर रहें हैं लेकिन सरकार की कान पर जूं न्हीं रेंगती।
एस. आर. लधर ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के पद अत्यंत सम्मानजनक और जिम्मेदारीपूर्ण माने जाते हैं। लेकिन जब संवैधानिक पदों पर बैठे लोग समय पर निर्णय लेने से बचते हैं, तो इससे यह संदेश जाता है कि मानो वे कानून से ऊपर हों। यह प्रवृत्ति न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाती है, बल्कि समाज में गलत उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।जब कोई अधिकारी अपने अधिकारों की ग़लत वर्तों करता है सारा मीडिया उस के ख़िलाफ़ हो जाता है तो अब मीडिया को नज़र नहीं आ रहा के सरकार और स्पीकर कैसे ग़लत का साथ दे रहें हैं? राजनीतिक पार्टियां कियों चुप है ?
क्या रूढ़िवादी विचारधारा उन पर इतनी हावी है?
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से युवाओं के मन में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक पदों के प्रति गलत संदेश जाता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि कानून और नियमों का पालन निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए।
एस. आर. लधर ने मांग की कि खडूर साहिब विधानसभा सीट के मामले में पंजाब विधानसभा के स्पीकर को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए ताकि क्षेत्र की जनता को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके और लोकतांत्रिक मर्यादाएं बनी रहें।