Sliderराष्ट्रिय

वकील से मारपीट मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में वकील से मारपीट करने के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए हैं। बिसरख पुलिस ने घर में घुसकर वकील को उठा ले आई थी और रात भर थाने में रखकर उसके साथ जमकर मारपीट की थी। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। घर के अंदर घुसकर पुलिस वालों ने जमकर तोड़फोड़ भी की थी।मामला पता लगने पर वकील थाने पहुंचे तो पुलिस ने वकील को छोड़ा। पीड़ित के वकील ने थाने में पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। वकीलों ने कार्रवाई की मांग की। अपने पक्ष में पुलिसवालों ने कहा कि वे पकड़ने किसी और को गए थे, लेकिन गलती से वकील का उठा लाए। अधिवक्ता फरीद अहमद के साथ मारपीट करने वाले सब इंस्पेक्टर श्रीपाल गिरी और कृष्ण कुमार और दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड किया गया है।

Related Articles

Back to top button