

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग में आयोजित श्री राधा माधव जी के छः दिवसीय झूला महोत्सव के दूसरे दिन भक्तिभाव और उल्लास का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस पावन अवसर पर व्यंजुली महाद्वादशी उपवास भी श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत केवल कृष्ण, अमित चड्ढा, राजेश शर्मा, मनोज कौशल, सुरेश कुमार , जगन्नाथ शर्मा, अम्बरीष, गोवर्धन और विधान अरोड़ा द्वारा मंगलाचरण, गुरु व वैष्णव वंदना के साथ हुई। इसके बाद संकीर्तन के साथ स्वर्ण और रजत आभूषणों से सुसज्जित भगवान श्री राधा माधव जी फूलों से सजे हुए चांदी के झूले में आकर विराजमान हुए। भक्ति संगीत “राधे राधे वृंदावन विलासनी राधे राधे व “राधे जय जय माधव दयिते” जैसे पदों के संकीर्तन से मन्दिर का वातावरण भावविभोर कर देने वाला था। हरिनाम संकीर्तन, भगवान के झूला दर्शन और भक्तिमय वातावरण ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।
मंदिर के प्रधान श्री अमित चड्ढा ने कहा कि श्री चैतन्य महाप्रभु ने हमें यही सरल मार्ग बताया—हरिनाम संकीर्तन और भगवान के प्रति प्रेम। इसलिए आइए, इस झूलन महोत्सव के अवसर पर हम केवल भगवान के झूले का दर्शन ही न करें, बल्कि अपने मन को भी भक्ति के झूले पर झुलाएँ और अपने जीवन में प्रेम, करुणा, सेवा तथा सद्भाव को स्थान दें।
प्रिंसिपल कमल गुप्ता परिवार सहित ठाकुर जी को प्रणाम करने के लिए विशेष रूप से मन्दिर में उपस्थित हुए ।
इस अवसर पर नरिंदर गुप्ता, कपिल शर्मा, अजीत तलवाड़, राममिलन पांडे, विजय सग्गड, सत्यव्रत गुप्ता, अजय अग्रवाल, हेमंत थापर, राजिंदर लूथरा, डॉ. मनीष अग्रवाल, अजय अरोड़ा , चेतन दास, राजन गुप्ता, दीपक बांसल, संजीव खन्ना, घनश्याम राय, सतीश अग्रवाल, गुरवरिंदर, दीपक बंसल, प्रेम चोपड़ा, दिनेश शर्मा, गणेश अरोड़ा, कृष्ण गोपाल, पुरुषोत्तम, गानिश, हार्दिक, अर्पित, हर्ष, जतिन बंसल, अरुण गुप्ता, मानव गुप्ता, विशाल भल्ला, ललित अरोड़ा, मनीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



