Sliderपंजाब

घर से बाहर निकलने से पहले पहने मासक, तेजी से बढ़ रहा कोरोना

लुधियाना: पंजाब में कोरोना के छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं परंतु अभी तक कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में सामने नहीं आया यह जानकारी देते हुए राज्य के नोडल अफसर डॉक्टर राजेश भास्कर ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोरोना के 12 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। इनमें से 9 मरीज लुधियाना के रहने वाले हैं जिनमें से 2 मरीज पिछले दिनों कोरोना से मरे मरीज के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहले से बताए गए बचाव नियम अपनाने चाहिएं जिनमें से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना, बार-बार हाथ साफ करना, खांसी जुकाम वाले मरीज के सम्पर्क में न आना और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना शामिल है।

Related Articles

Back to top button