Sliderअन्य राज्य

चंबा में फंसे मणिमहेश यात्रा पर गए हजारों तीर्थयात्री

चम्बा: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। इस आपदा के कारण राज्य भर में सड़कें और मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।चंबा जिले के भरमौर में स्थित मणिमहेश यात्रा पर गए हजारों तीर्थयात्री फंस गए हैं। भारी बारिश के कारण मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे उनका अपने परिवारों से संपर्क टूट गया है। लोगों की मदद के लिए, हिमाचल प्रदेश दूरसंचार विभाग ने 1 सितंबर 2025 तक चंबा और भरमौर में इंट्रा-सर्कल रोमिंग सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत, फंसे हुए यात्री अपने मोबाइल फोन में किसी भी उपलब्ध नेटवर्क को मैन्युअल रूप से चुनकर कॉल या मैसेज कर सकते हैं, भले ही वह उनके मूल ऑपरेटर का न हो। यह कदम संचार बनाए रखने के लिए उठाया गया है

Related Articles

Back to top button