दिल्ली: घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोमवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। खासतौर पर चांदी ने निवेशकों को चौंकाते हुए 4 फीसदी से ज्यादा की तेज छलांग लगाई, जबकि सोना भी मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया।MCX पर सुबह 09:51 बजे सोना 1,460 रुपये की तेजी के साथ 1,57,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसमें करीब 0.94 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमतों में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिला। MCX पर चांदी 10,106 रुपये की तेजी के साथ 2,59,298 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जो करीब 4.04 फीसदी की बढ़त को दर्शाता है।आज के कारोबार में चांदी ने सोने की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। बाजार जानकारों के मुताबिक औद्योगिक मांग में सुधार और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते चांदी की कीमतों में यह तेज उछाल देखने को मिला है।सोने की कीमतों को सुरक्षित निवेश की मांग से सहारा मिल रहा है। वैश्विक अनिश्चितताओं और डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक एक बार फिर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों में मजबूती बनी हुई है।