पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के जन्मदिन के अवसर पर करवाया गया हवन-यज्ञ

● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की प्रेरणा व नेतृत्त्व में विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के अंतर्गत अगस्त-सितंबर माह में जन्म लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देने के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। अगस्त-सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने पंडित जी के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए पावन अग्नि में हवन-सामग्री की आहुतियाँ अर्पित कीं। इस समागम के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रसाद-वितरण के बाद इस समागम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने विद्यालय में सात्विक रूप से जन्मदिन का उत्सव मनाने वाले सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को विशेष रूप से बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विद्यार्थियों को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button