पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड’ में दिया तार्किक सोच का परिचय

● विद्यालय प्रबंधन एवं श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों में इतिहास, भूगोल तथा नागरिक-शास्त्र के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से ‘सोशल साइंस ओलंपियाड’ की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया। ‘सिल्वरज़ोन ओलंपियाड फाउंडेशन’ की तरफ़ से आयोजित की गई ‘इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड (ISSO ‘25-26) की इस परीक्षा में सामाजिक शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आलोचनात्मक सोच और विश्लेषणात्मक कौशल का परिचय देते हुए उत्तर दिए। ‘ISSO’ द्वारा घोषित इस परीक्षा के परिणाम में नौ प्रतिभागियों ने स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक के साथ प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन की बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएँ विद्यार्थियों के भविष्य की मज़बूत नींव रखने में सहायक सिद्ध होती हैं।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों तथा मार्गदर्शक अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button